हल्द्वानी: विधवा महिला से रेप और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे बीजेपी के पूर्व नेता मुकेश बोरा को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आरोपी किसी कीमत पर नहीं बचेगा. उसके घर की कुर्की तक हो चुकी है. पुलिस भी अपना काम कर रही है
महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि पुलिस जल्द ही आरोपी मुकेश बोरा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाएंगी. बता दें कि नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी नेता मुकेश बोरा पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है. इसके अलावा महिला ने मुकेश बोरा पर उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पुलिस मुकेश बोरा के खिलाफ रेप और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुकी है. मुकेश बोरा फिलहाल फरार है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कल शुक्रवार 20 सितंबर को मुकेश बोरा के घर की कुर्की भी की थी
वहीं, मुकेश बोरा ने गिरफ्तारी के बचने के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट से भी आरोपी मुकेश बोरा को कोई राहत नहीं मिली है. वहीं पहली बार मुकेश बोरा को लेकर बीजेपी के बडे़ नेता का बयान आया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साफ किया है कि मुकेश बोरा को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा
बीजेपी कार्यालय में बैठक का आयोजन
दरअसल, शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कुमाऊं बीजेपी कार्यालय संभाग हल्द्वानी पहुंचे थे. यहीं पर उन्होंने ये बयान दिया. इस दौरान महेंद्र भट्ट ने हल्द्वानी में बीजेपी की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक भी की. बैठक के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि 25 सितंबर तक बीजेपी का प्रथम चरण में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. प्रदेश में संगठन के अनुरूप 19 जिले हैं और सभी जिलों के एक-एक मंडल में जाकर वह सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे. इस बार प्रथम चरण में 30 लाख लोगों की बीजेपी में सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है. अभी तक आठ लाख लोगों को सदस्यता दिलाई जा चुकी है

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड