देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 28 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून और नैनीताल जिलों में 23 जून को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना है। उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और देहरादून में भी बारिश की चेतावनी है, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भूस्खलन और बाढ़ जैसे खतरों से बचने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time