उधम सिंह नगर जनपद के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में कृषि भूमि पर कोर्ट के आदेशो का पालन कराने पहुंची पुलिस से कब्जदार की झड़प हो गई, इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। दिनेशपुर के दुर्गापुर नंबर 1 में नीरा साना और बलविंदर सिंह के बीच कई वर्षो से भूमि विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था बुधवार को कोर्ट का फैंसला नीरा साना के हक में होने पर तहसील प्रसाशन और दिनेशपुर थाना सहित आसपास के थाने की फोर्स कब्जा दिलाने मौके पर पहुंची। इस दौरान प्रधान पति और कब्जेदारों की पुलिस से झड़प हो गई। जिसपर शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने तीन लोगो को मौके से हिरासत में ले लिया है वही मामला कोर्ट से जुड़ा होने के चलते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर