सोशल मीडिया पर आज वायरल एक वीडियो, जिसमें स्कूटी में पांच युवक सवार होकर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी दून द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वायरल वीडियो की छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि पूर्व में रायपुर पुलिस द्वारा स्टंटबाजी कर अपना तथा दूसरों को जीवन खतरे में डालने वाले युवकों को पकड़ा गया था तथा स्कूटी को सीज कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक करवाई की गई थी।
साथ ही उक्त वायरल वीडियो में दिख रही दूसरी स्कूटी वाहन संख्या UK 07 FY 6048 पर सवार 04 युवकों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारियां एकत्रित करते हुए आज दिनांक 13- 04- 2025 को उक्त चारों युवकों (1) साजेब पुत्र साजिद निवासी न्यू पार्क रोड, गांधीग्राम देहरादून (चालक) (2)-सुहैल पुत्र ताहिर निवासी उपरोक्त (3)- जुनैद पुत्र नौशाद निवासी उपरोक्त (4)- जफर पुत्र निवासी उपरोक्त को हिरासत में लिया गया तथा स्कूटी को सीज कर युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक करवाई की गई।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर