थलीसैंण पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 12 लाख की कीमत के अवैध गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि थलीसैंण पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैजरों पुल के पास एक कार को रोका।
चेकिंग के दौरान कार की छत पर नशा तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा की बड़ी मात्रा को छोटे-छोटे बैगों में भरा गया था और ऊपर से कपड़ों से ढक रखा था। पुलिस ने जब जांच की तो वाहन से कुल 47.72 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनो आरोपी थलीसैंण ब्लॉक के मेलधार गांव के रहने वाले हैं। .
वाहन में सवार धीरेंद्र सिंह, शीशपाल रावत व सुनील कुमार को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया है। बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा इनके द्वारा लोकल किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया गया है जिसको यह देहरादून, सहसपुर में जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर