मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में शारदा कॉरिडोर परियोजना को लेकर बैठक की। उन्होंने अफसरों को परियोजना के लिए भूमि का संयुक्त सर्वे जल्द शुरू करने के निर्देश।
मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के कार्यों में तेजी लाने और कॉरिडोर क्षेत्र में भूस्खलन की दृष्टि से संवेनदशील क्षेत्र का अध्ययन कर सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य करने की भी हिदायत दी। इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जाएगा, जिसमें नदी किनारे घाटों का सौंदर्यीकरण, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शारदा और गंगा कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य राज्य में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा श्रद्धालुओं को सुविधा देना है।
दोनों परियोजनाओं में अलग-अलग डिजाइन पर कार्य किए जाएंगे। शारदा कॉरिडोर के तहत बुनियादी ढांचे, पर्यटन और लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा देने के भी काम होंगे। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर