बाजपुर में मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आ गए।
हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर परिवार के अस्पताल पहुंचे। वहीं गांव में मातम छा गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हेलमेट भी पड़ा मिला है। जिससे प्रतीक होता है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर