September 22, 2026

यहां सिलेंडर फट जाने के बाद भयंकर आग लग गई, आग पर बमुश्किल काबू पाया गया

रुड़की के गंगनहर कोतवाली के अंबर तालाब में शॉर्ट सर्किट लगने के कारण पहले गीजर उसके बाद एक के कंप्रेसर और कंप्रेसर के बाद सिलेंडर में आग लग गई।

जिसका कारण सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फट जाने के बाद भयंकर आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल मच गया। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे जहां पर बताया गया कि आग बुझाते समय तीन लोग आग चपेट में आने से झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया। आसपास के लोगों के बीच काफी भीड़ जमा होगी सूचना पर पहुंची पुलिस व पर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। वही अब पुलिस मामले की जांच में लगी है।

You may have missed