महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सार्थक प्रयास करते हुए महिलाओं की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही तथा सुरक्षात्मक पहलू के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में और पिंक बूथ स्थापित किये जायेंगे, जिसके दृष्टिगत आज दिनांक: 11-11-2024 को जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का मोटरसाइकिल से भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान डीएम देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा गांधी पार्क, एम०के०पी० चौक, रिस्पना पुल चौक, आईएसबीटी तथा लाल पुल आदि स्थानों को चिन्हित करते हुए उक्त स्थानों पर महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा की दृष्टि से पिंक बूथ स्थापित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई, साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
पूर्व में जिलाधिकारी तथा एसएसपी देहरादून द्वारा महिला सुरक्षा की दृष्टि से तथा स्थानीय व्यापारियों की मांग पर पलटन बाजार में पिंक बूथ स्थापित किया गया था, जिसका आम जन से सकारात्मक रिस्पांस मिलने पर पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा जनपद के अन्य स्थानों पर भी पिंक बूथ स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा