पुलिस लाइन देहरादून स्थित ट्रेनिंग सेंटर में दिनांक 02/11/2024 से वरिष्ठता क्रम में चयनित हुए मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस के 193 प्रशिक्षुओं का 02 माह का संस्थागत पदोन्नति प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ था।

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को अन्तः कक्ष में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, पुलिस रेगुलेशन, NDPS मॉड्यूल, साइबर क्राइम तथा भारतीय संविधान आदि पाठ्यक्रमो का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बाह्य कक्ष में पदाति प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, पुलिस प्रशिक्षण तथा फील्ड क्राफ्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
आज दिनांक- 11/11/2024 को उक्त सभी प्रशिक्षुओं का पदोन्नति प्रशिक्षण पूरा हुआ।

More Stories
भूमि विक्रय के नाम लाखो की धोखाधड़ी में लिप्त 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहें- सीएम