उत्तराखंड: रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई, वडोदरा-हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन का यहां होगा ठहराव
छह अप्रैल से 29 जून तक वडोदरा-हरिद्वार-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल संचालित होगी।साबरमती-हरिद्वार-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 3 अप्रैल से 5 मई तक संचालित होगी।
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अप्रैल माह तक संचालित हो रही ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाते हुए पीलीभीत-शाहजहांपुर- पीलीभीत अनारक्षित स्पेशल ट्रेन अब 1 अप्रैल से 30 जून तक संचालित की जाएग
वडोदरा- हरिद्वार-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल छह अप्रैल से 29 जून तक संचालित होगी। ट्रेन का हरिद्वार से प्रस्थान समय शाम 4 बजकर 45 मिनट और रुड़की में 5 बजकर 28 मिनट पर पहुंचने के बाद दो मिनट का ठहराव दिया गया है। साबरमती-हरिद्वार-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 3 अप्रैल से 5 मई तक संचालित होगी। यह ट्रेन 3 अप्रैल से 4 मई तक साबरमती से बृहस्पतिवार व रविवार को और 4 अप्रैल से 5 मई तक शुक्रवार एवं सोमवार को हरिद्वार से संचालित होगी।
इसके अलावा सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 9 अप्रैल बृहस्पतिवार व शनिवार छोड़कर और सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल 3 अप्रैल से 11 अप्रैल शनिवार और सोमवार को छोड़कर संचालित होगी

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार