डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए चयनित 180 आईएएस अधिकारियों को कैडर आवंटित कर दिया है। यह सूची गुरुवार को जारी की गई और अब संबंधित राज्य सरकारें इन अधिकारियों की पोस्टिंग प्रक्रिया शुरू करेंगी। 3 अधिकारियों को उत्तराखंड कैडर आवंटित हुआ।
इन अधिकारियों को मिला उत्तराखंड कैडर
1. अंशुल भट्ट
22वीं रैंक के साथ उत्तराखंड कैडर प्राप्त करने वाले अंशुल भट्ट मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। उनकी सफलता राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
2. हर्षिता सिंह
दिल्ली निवासी हर्षिता सिंह ने 448वीं रैंक हासिल की और उन्हें भी उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया है।
3. स्नेहिल कुंवर सिंह
उत्तर प्रदेश के स्नेहिल कुंवर सिंह, जिन्होंने 534वीं रैंक पाई, को भी उत्तराखंड कैडर में शामिल किया गया है।

More Stories
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, राज्य गठन के बाद पहली बार साल भर का आंकड़ा 6 करोड़ के पार, हरिद्वार पहुंचे सर्वाधिक 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार पर्यटक/तीर्थयात्री
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, स्पिरिचुअल जोन, आयुर्वेद एम्स और भराड़ीसैंण में मंदिर अवसंरचनात्मक निर्माण को प्राथमिकता में लेने के मुख्यमंत्री के निर्देश
समान कार्य, समान वेतन’ के रूप में सीएम धामी ने दर्ज की एक और उपलब्धि, उपनल कर्मियों की वर्षों पुरानी लंबित मांग को सीएम धामी ने पूरा किया