देहरादून
दिनांक 08/03/2026 को सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 23 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना सेलाकुई पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत की गई।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना सेलाकुई पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा गुमशुदा युवती के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा युवती के दोस्तों व अन्य परिचितों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० सुमेर सिंह
2- उ०नि० कृपाल सिंह
2- अ०उ०नि० मनोज सिंह
3- हे०कां० नीरज शुक्ला
4- म०कां० करिश्मा
The post Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द first appeared on MJ.
The post Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द appeared first on MJ.

More Stories
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री