आज दिनाँक – 07/03/2025 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल राजेश कुमार का हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत राजेश कुमार जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।
दिवंगत राजेश कुमार पुत्र श्री आशाराम जी मूल रूप से ग्राम: सान्तरशाह, पो0 पंतजलि योगपीठ, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 02 पुत्र तथा एक पुत्री है, जो वर्तमान में जनपद हरिद्वार में निवास कर रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार