अल्मोड़ा जिले में एक बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद 24 घंटे तक शव घर में ही पड़ा रहा। उसके बाद अंत्येष्टि की गुपचुप तैयारी चल रही थी, तभी राजस्व टीम पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के नैलवालपाली के तोक कनगढ़ी में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद 24 घंटे तक शव घर में ही पड़ा रहा। उसके बाद अंत्येष्टि की गुपचुप तैयारी चल रही थी, तभी राजस्व टीम पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
भिकियासैंण तहसील के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र नैलवालपाली के कनगढ़ी तोक निवासी 71 वर्षीय गाऊली देवी पत्नी मूसी राम बुधवार सुबह अलग मकान में रह रहे अपने बड़े बेटे आनंद राम को कुछ सामान देने गई थीं। वहां किसी बात को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हो गई। इस पर आनंद राम गुस्सा उठा। उसने कुल्हाड़ी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से गाऊली देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद लगभग 24 घंटे तक शव घर में ही पड़ा रहा।
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे मुखबिर ने सूचना दी तो कानूनगो हरिकिशन और राजस्व उपनिरीक्षक महेश प्रसाद टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां अंत्येष्टि की तैयारियां चल रही थीं। टीम ने जांच के बाद शव कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया। साथ ही हत्यारोपी आनंद राम को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
हत्या की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी आनंद राम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम, भिकियासैंण

More Stories
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, राज्य गठन के बाद पहली बार साल भर का आंकड़ा 6 करोड़ के पार, हरिद्वार पहुंचे सर्वाधिक 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार पर्यटक/तीर्थयात्री
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, स्पिरिचुअल जोन, आयुर्वेद एम्स और भराड़ीसैंण में मंदिर अवसंरचनात्मक निर्माण को प्राथमिकता में लेने के मुख्यमंत्री के निर्देश
समान कार्य, समान वेतन’ के रूप में सीएम धामी ने दर्ज की एक और उपलब्धि, उपनल कर्मियों की वर्षों पुरानी लंबित मांग को सीएम धामी ने पूरा किया