दिनांक 17.9.2024 को रात्रि समय एक वाहन संख्या-UK-14CA-1869 जो गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान भुक्की के आस-पास में भागीरथी नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने से उकःत वाहन में वाहन चालक अजीत सिंह/वाहन भागीरथी नदी में वर्तमान तक लापता हैं। जिसके खोजबीन हेतु राजस्व टीम, थाना मनेरी, पुलिस, SDRF, NDRF, QRT टीम के ड्रोन कैमरा ऑपरेटर द्वारा दिनांक-18 व 19.09.2024 को खोजबीन की गयी आज


दिनांक-20.09.2024 को उक्त टीमों द्वारा घटना स्थल के भुक्की से मनेरी झील तक मैगनेट चुंबक की सहायता से प्रातः 08:30 बजे से पुनः भागीरथी नदी में खोजबीन/ सर्च अभियान किया गया है । खोजबीन करने के पश्चात उक्त वाहन चालक/वाहन का कोई पता नहीं चल पाया। आज सायं 05:00 बजे खोजबीन कार्य रोका गया हैं।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार