थाना रायपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चेकिंग ले दौरान मुखबिर की सूचना पर गुरूद्वारा नानकसर के पास से 01 अभियुक्त जसवीर को 540 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*पूछताछ का विवरण* –
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कालसी का रहने वाला है तथा पिछले कुछ समय से देहरादून में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रहा है। देहरादून में चरस की अधिक मांग होने तथा अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए अभियुक्त पहाडी क्षेत्रों से चरस सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून में थोडी-2 मात्रा में नशे के आदि व्यक्तियों को मंहगे दामों में सप्लाई करता था, जिसके एवज में उसे अच्छी कीमत आसानी से मिल जाती थी।
*नाम पता अभियुक्त*
जसवीर तोमर पुत्र श्री टीकम सिंह तोमर निवासी ग्राम बीनो, पो0ओ0 बिरमोऊ, थाना कालसी, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
*बरामदगी*
540 ग्राम अवैध चरस
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी
2- कानि0 प्रदीप कुमार
3- कानि0 मनोज कुमार
4- कानि0 प्रदीप नेगी

More Stories
मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकाला गया 60 किलोग्राम शहद
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार