देहरादून
इनाम पुत्र तासीन निवासी हसनपुर थाना सहसपुर देहरादून द्वारा चौकी सभावाला थाना सहसपुर पर सूचना दी गई कि मलूकचंद हसनपुर के नीचे आसन नदी किनारे एक पुरुष शव उम्र करीब 45 वर्ष नग्न अवस्था में पड़ा है जो कि नदी के पानी में बहकर आया है, जिसके दाहिने हाथ पर टैटू बना है जिसमें दिल का निशान व उसके अंदर G.S. लिखा हुआ है, सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। शव की शिनाख्त हेतु सहसपुर पुलिस द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, आपदा कंट्रोल रूम, मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त शव गणेश सिंह पुत्र कलराम थारू निवासी ग्राम पुरकल चौकी कुठालगेट थाना राजपुर उम्र 40 वर्ष का होना ज्ञात हुआ, जो कल रात अपने एक अन्य साथी के साथ कुठाल गेट स्थित पुरकल नदी में बह गया था जबकि मृतक का एक अन्य साथी सुरक्षित बच गया था। मृतक के परिजनों के द्वारा भी शव की शिनाख्त कर ली है, मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है।
*नाम पता मृतक*
1-गणेश सिंह पुत्र कलराम थारू निवासी ग्राम पुरकल चौकी कुठालगेट थाना राजपुर, उम्र 40 वर्ष

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़