देहरादून
दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कर द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया, उक्त दुर्घटना में मौके पर चेकिंग कर रहे उ०नि० रघुवीर कपरवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट ले जाया गया, जहाँ वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है।
आज दिनाँक 23/02/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल में जाकर घायल उपनिरीक्षक का उपचार कर रहे डाक्टरों से वार्ता कर उनसे उनके स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी, साथ ही उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा घायल उपनिरीक्षक से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें व उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिये हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया।
The post एसएसपी देहरादून ने हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल, घायल पुलिस कर्मी के परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा first appeared on MJ.
The post एसएसपी देहरादून ने हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल, घायल पुलिस कर्मी के परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा appeared first on MJ.

More Stories
मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश