हरिद्वार। हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एक तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर वाहन से हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, आरिफ उर्फ मोटा (21 वर्ष), उसके चचेरे भाई शाहनवाज (22 वर्ष), और शाहरूख निवासी बिनारसी गांव, स्कूटी पर सवार होकर भगवानपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे चुड़ियाला गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में आरिफ उर्फ मोटा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहनवाज और शाहरूख गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा। अस्पताल में शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शाहरूख का उपचार जारी है।
भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस फरार लोडर चालक की तलाश कर रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में केंद्र से मिली महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी, सड़क, रेल, रोपवे, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं को मिली गति
मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम