अल्मोड़ा
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से 50 कि मी दूर भिकियासैंण में एक बड़ा बस हादसा हुआ , यह यात्री बस सिरखोन बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब केमू की बस द्वाराहाट से रामनगर को जा रही थी। बस में 19 लोग सवार थे जिसमें 7 लोगों की मृत्यु की खबर है और 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में भेजा गया है। गंभीर रूप से 2 घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की जा रही है। विधायक डॉ0 प्रमोद नैनवाल, विधायक महेश जीना, जिलाधिकारी अंशुल सिंह व एसएसपी देवेन्द्र पींचा सहित राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी टीमें मौके पर मौजूद रही। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने कहा कि द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही बस भिकियासैंण के पास खाई में गिर गई, जिसमें सात लोगों की मृत्यु हो गई और 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को भिकियासैंण अस्पताल में लाया गया है और दो लोग गंभीर घायल हैं उन्हें एयर लिफ्ट किया गया है। वहीं विधायक महेश जीना ने कहा कि हमारी संवेदना मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ हैं और हमारा प्रयास रहेगा कि सभी घायलों का उचित इलाज हो।
The post अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से 50 किमी दूर भिकियासैंण में खाई में गिरी बस, बस में सवार 19 यात्रियों मे से सात की मृत्यु first appeared on MJ.
The post अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से 50 किमी दूर भिकियासैंण में खाई में गिरी बस, बस में सवार 19 यात्रियों मे से सात की मृत्यु appeared first on MJ.

More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति