देहरादून
वादी निवासी सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर उनके यहां पूर्व में किराए पर रहने वाले अभियुक्त तौकीर द्वारा उनकी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी गईं। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर *मु0अ0स0: 129/2025 धारा 65(1)/75/77 बीएनएस* 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्ध के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जिसके परिणामस्वरुप अभियुक्त तौकीर अंसारी को मुखबिर की सूचना पर भाऊवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- तौकीर अंसारी पुत्र शाहिद मियां निवासी ग्राम भंगा थाना भंग जिला पश्चिमी चंपारण बिहार उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम:*
1- उ0नि0 पीडी भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई
2-म0उ0नि0 मीना रावत
3- कां0 उपेंद्र भंडारी
4- कां0 प्रवीण
The post नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस लगातार बिखेर रही मायूस चेहरों पर मुस्कान, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर किया परिजनो के सुपुर्द
दून पुलिस ने लौटाई परिवार के चेहरे पर मुस्कान, खेल-खेल में घर से भटक गया था 4 वर्षीय बालक, बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने ली राहत की सांस
राज्य में विकास को मिली नई गति: नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति