हल्द्वानी और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला हेड़ाखान, सिमलिया मोटर मार्ग पिछले दो सालों से लगातार भूस्खलन के प्रभावी जोन पर है काठगोदाम से 3 किलोमीटर ऊपर पूरी पहाड़ी कई बार दरक चुकी है
जिससे अक्सर वह रास्ता बंद रहता है, और 200 गांव और लाखों की आबादी प्रभावित रहती है, ऐसे में प्रशासन के सामने वैकल्पिक मार्ग तलाश में के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आ रहा है, इसी वजह से कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हैडाखान के 200 से अधिक गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले इस मार्ग के लिए
वैकल्पिक मार्ग तलाशने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने विजयपुर ओखलढुंगा पैदल मार्ग को मोटर मार्ग में बदलने के निर्देश निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। हल्द्वानी के विजयपुर से ओखल एमढुंगा होते हुए हैडाखान तक पुराना पैदल मार्ग है जिसको मोटर मार्ग में परिवर्तित करते हुए सुधारीकरण किए जाने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा दिए गए हैं।

More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति