देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आम-जन को जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को अपने- अपने क्षेत्रों में आम जनमानस तथा स्कूली छात्र/छात्राओ के बीच जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों/ स्कूल- कॉलेजो आदि जगहों पर जाकर लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आज दिनांक: 22-01-26 को साइबर क्राइम सेल देहरादून द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं, अध्यापकगणो तथा सीआरपीएफ/पुलिस विभाग के ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूटो को नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराधों एवं उससे बचाव के तरीकों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। नशे के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए छात्र/छात्राओं को समझाते हुए बताया गया कि कैसे नशे गिरफ्त में आकर मासूम बच्चे अपना भविष्य बर्बाद करते हुए अपराध की राह पर चलने को मजबूर हो जाते है।
सभी छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए उन्हें नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्र/छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी देते हुए बताया की अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना एवं सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देना गंभीर अपराध का कारण बन सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र/छात्राओं द्वारा नशा-मुक्त एवं साइबर-सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प लिया गया।
The post छात्रों के बीच पहुँचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक first appeared on MJ.
The post छात्रों के बीच पहुँचकर दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक appeared first on MJ.

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार