बड़कोट में एक पुजारी का दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। वहीं दूसरी तरफ देहरादून में एक कार में आग लग गई।

बड़कोट के चपटाडी गांव में मां भगवती रेणुका के पुजारी का दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। यहां रखा सारा सामान भी जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा चपटाडी में रेणुका मां के पुजारी रावल शांति प्रसाद सेमवाल के दो मंजिला भवन में आग लग गई।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु आग बेकाबू होने से लकड़ी का भवन और सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों का आग बुझाने का कार्य देर शाम तक चलता रहा। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन व सरकार से मुआवजे की मांग की है।
देहरादून कार में लगी आग
देहरादून में कार में आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन देहरादून को कोतवाली पलटनबाजार में कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर यूनिट प्वाइंट कोतवाली व घंटाघर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति