नैनबाग (टिहरी)। उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सभा तुनेटा में ततैया के काटने से पिता पुत्र की मौत हो गई ।जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, बीते दिन सुंदरलाल (47) निवासी ग्राम तुनेटा अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे। तभी अचानक कई ततैया ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया गया।
सुंदरलाल अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन इसके बावजूद दोनों पर ततैया का हमला जारी रहा। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह दोनों को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लेकर गए
जहां पर डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था। डॉक्टरों द्वारा प्रयास करने के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका । पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि परिवार में सुंदरलाल ही घर का भरण पोषण करते थे, उन्होंने मांग की कि वन विभाग द्वारा इन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड