पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर गडौली के पास देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां एक कार अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी. जिससे कार में सवार 4 लोग घायल हो गए. राहगीरों ने कार हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने खाई में उतर कर चारों घायलों को पहले सड़क तक लाया, फिर पौड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चारों घायल लोगों का इलाज चल रहा है

जानकारी के मुताबिक, पौड़ी के कल्जीखाल के टंगरौली गांव के चार लोग शादी समारोह में शामिल होने बुगाणी (खण्डाह) के जाख गांव आए थे. जो शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार संख्या UK 12 G 6235 से वापस अपने गांव जा रहे थे. तभी पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर गडौली के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई
जिससे उनकी कार करीब 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी. जिसमें सवार चारों लोग जख्मी हो गए. वहीं, हादसे की सूचना पर पौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया. फिलहाल, सभी कार सवार घायलों का पौड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घायलों के नाम-
राम सिंह रावत पुत्र रणजीत सिंह, निवासी- टंगरौली गांव, कल्जीखाल, पौड़ी
मकान सिंह रावत पुत्र दर्शन सिंह रावत, निवासी- टंगरौली गांव, कल्जीखाल, पौड़ी
महेंद्र सिंह नेगी पुत्र रणजीत सिंह नेगी, निवासी- टंगरौली गांव, कल्जीखाल, पौड़ी
महेंद्र सिंह पुत्र दिगंबर सिंह, निवासी- टंगरौली गांव, कल्जीखाल, पौड़ी
कार हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें समय पर अस्पताल ले जाया गया. सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. – अमरजीत सिंह, कोतवाल, पौड़ी

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार