February 27, 2026

Operation Smile के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिक 2 भाई बहन को पुलिस ने राजस्थान से किया सकुशल बरामद

देहरादून

दिनांक 24/02/2025 को थाना प्रेमनगर निवासी वादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री तथा 14 वर्षीय नाबालिक पुत्र के घर से नाराज होकर बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना प्रेमनगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 29/2026 धारा 137(2) BNS पंजीकृत की गई।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक लड़की व उसके नाबालिक छोटे भाई के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा नाबालिको के दोस्तों व अन्य परिचितों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा CCTV कैमरो की मदद से दोनों नाबालिक भाई बहन को देहरादून रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा हरिद्वार पहुंचना ज्ञात हुआ जहां से वे दोनों मथुरा घूमने के लिए पहुंचे फिर वहां से राजस्थान पहुंच गए। उक्त टीमों द्वारा सभी रेलवे स्टेशन की CCTV कैमरो को चेक कर उक्त दोनों भाई बहन तक पहुंची जिन्हें राजस्थान से सकुशल बरामद कर गुमशुदा को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दोनों नाबालिकों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उनके पिता द्वारा मोबाइल देखने के लिए डाँठा था जिससे नाराज होकर दोनों बच्चे घर से निकल गए थे। दोनों बच्चों को सकुशल वापस पाकर बच्चों के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

*पुलिस टीम:-*

1-उ०नि० प्रवीण सैनी
2-ASI सोभा
3- हे०कां० 1687 मनोज कुमार
4- म०कां० 1050 जसवीर

The post Operation Smile के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिक 2 भाई बहन को पुलिस ने राजस्थान से किया सकुशल बरामद first appeared on MJ.

The post Operation Smile के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिक 2 भाई बहन को पुलिस ने राजस्थान से किया सकुशल बरामद appeared first on MJ.