उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला भर्ती के लिए कम आवेदन मिले हैं जिसके चलते यह परीक्षा केवल हरिद्वार परीक्षा केंद्र में 22 नवंबर से आयोजित की जाएगी।

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या-A- 5/DR/SSA/S-3/2023-24, दिनांक 05 मार्च, 2024 द्वारा विज्ञापित ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह-ख)-2024 के सापेक्ष कम संख्या में आवेदन प्राप्त होने के दृष्टिगत आयोग द्वारा लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन केवल हरिद्वार नगर स्थित परीक्षा केन्द्र परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में दिनांक 22 नवंबर, से 29 नवंबर, 2024 तक किया जायेगा।
उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit-Card) दिनांक 08 नवंबर, 2024 से आयोग की वेबसाईट
psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र (Admit-Card) डाक द्वारा पृथक से प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश