March 25, 2026

फ़र्ज़ी तरीक़े से आवेदन कर पासपोर्ट बनाने के प्रकरण में थाना खानपुर में पुलिस ने स्वयंवादी बनकर किया अभियोग दर्ज

HARIDWAR POLICE की प्रोएक्टिव पुलिसिंग आयी काम

 

💢 फ़र्ज़ी तरीक़े से आवेदन कर पासपोर्ट 🛂बनाने के प्रकरण में थाना खानपुर में पुलिस ने स्वयंवादी बनकर किया अभियोग दर्ज

 

 

💢 जाँच के लिए पुलिस ने खंगाली पूरे गाँव की वोटर लिस्ट📑, नहीं मिला आवेदक का नाम

प्रथम दृष्ट्या आवेदन में फ़र्ज़ी आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस का प्रयोग होना आया प्रकाश में

 

💢 प्रकरण में विधिक कार्रवाई जारी

 

ग्राम अब्दीपुर थाना खानपुर निवासी होने का दावा करने वाले अंगद सिंह पुत्र देव सिंह द्वारा पासपोर्ट के लिए आवेदन किया गया था।

 

आवेदन की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम अब्दीपुर में उक्त नाम का कोई व्यक्ति निवासरत नहीं है, जांच के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा परिवार रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) की जांच की गई, जिसमें भी अंगद सिंह नामक किसी व्यक्ति का नाम अंकित नहीं पाया गया। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आवेदक ने गलत जानकारी के आधार पर पासपोर्ट प्राप्त करने का प्रयास किया।

 

 

प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति द्वारा फर्जी आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस का प्रयोग कर पासपोर्ट आवेदन प्रस्तुत किया गया। यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

 

 

उक्त अभियुक्त द्वारा सरकारी दस्तावेजों में मिथ्या जानकारी देकर पासपोर्ट प्राप्त करने का प्रयास किया गया, जो कि कानूनी रूप से दंडनीय है।

 

SI अजीत चौहान स्थानीय अभिसूचना इकाई, हरिद्वार द्वारा की गई जांच एवं प्रस्तुत तहरीर के आधार पर थाना खानपुर में अभियुक्त अंगद सिंह के विरुद्ध मु0अ0सं0 136/25, धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रकरण में जांच प्रचलित है