March 24, 2026

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे के मामले में अब जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जाएगी

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे के मामले में सीजेएम कोर्ट से रिमांड नामंजूर होने के बाद अब जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जाएगी।

सीजेएम कोर्ट की तरफ से आदेश जारी करने के बाद एसएसपी ने जांच ट्रांसफर करने की तैयारी कर ली है

कोर्ट ने धाराएं बदलने के मामले में प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया था। कोर्ट ने आदेश दिए थे कि मामले की जांच *सीओ स्तर* के आदेश कराई जाए। साथ ही चैंपियन व उसके साथ जेल में बंद चार लोगों की न्यायिक हिरासत 20 फरवरी तक बढ़ा दी गई।

मामले में अब क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी जाएगी। इसकी तैयारी भी कर ली गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मामले की जांच को ट्रांसफर किया जाएगा।

You may have missed