हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हुए हाइड्रा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, रामपुरी मुजफ्फरनगर निवासी अशोक (46) पुत्र सुखबीर यहां हाइड्रा मशीन चलाने का काम करता था। वह जगजीतपुर क्षेत्र में किराए पर रहता था। बुधवार को वह बाइक से जा रहा था। जगजीतपुर में पहुंचते ही अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया और मांझे से उसकी सांस की नली कट गई। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे एक स्थानीय अस्पताल में भिजवाया।
जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर, एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चाइनीज मांझे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मांझे का प्रयोग न करें। कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अभियान चला कर चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड