सघन चैकिंग के दौरान सामने आयी हकीकत, कब्जे से 220 कि.ग्रा. नील गाय का मांस व उपकरण बरामद
💢गिरोह के सदस्य जंगल में आड लेकर जंगली जानवरों को बनाते थे अपना शिकार
💢जगली जानवरों का शिकार कर उनके मांस की ग्राहको से होती थी सौदेबाजी
आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के मंझे हुए नेतृत्व में लगातार सघन चैकिंग अभियान चला रही हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की।
कोतवाली लक्सर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम ने दिनांक 17.04.2025 को चैकिंग के दौरान वाहन स्विफ्ट डिजायर में सवार 04 संदिग्ध को दबोचकर उनके कब्जे से 220 किग्रा0 नील गाय का मांस व मांस काटने के उपकरण बरामद किए।
बरामदगी के आधार पर पकड़े गए चारों आरोपित के खिलाफ कोतवाली लक्सर पर वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
●बरामदगी-
1-220 किलो नील गाय का मांस
2-मांस काटने के उपकरण
3-वाहन स्वीफ्ट डिजायर
●आरोपी का नाम पता-
1-आजम अली पुत्र इसरार अली नि0 बडा बगड सुल्तानपुर ps लक्सर हरिद्वार।
2-इरशाद पुत्र अशरफ अली नि0 ढाब मौहल्ला सुल्तानपुर ps लक्सर हरिद्वार।
3-फैसल पुत्र इकबाल नि0 बडा बगड सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
4-मोहब्बत मलिक पुत्र मिदा हसन निवासी ढाब मौहल्ला, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर हरिद्वार

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा