रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनेगी फोरलेन सड़क, SIA सर्वे कराएगा PWD; हजारों को फायदा
देहरादून के रिस्पना और बिंदाल नदी के ऊपर फोरलेन एलिवेटेड सड़क की योजना धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने योजना के फायदे और नुकसान जानने के
देहरादून के रिस्पना और बिंदाल नदी के ऊपर फोरलेन एलिवेटेड सड़क की योजना धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने योजना के फायदे और नुकसान जानने के लिए सामाजिक समाघात अध्ययन (एसआईए) की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। अध्ययन के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होनी है।
दून शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जाम से पार पाना चुनौती बन गया है। शहर की सड़कों के किनारे बहुमंजिले भवन हैं, जिनका अधिग्रहण करना संभव नहीं है। ऐसे में अब सड़कों का चौड़ीकरण करना संभव नहीं हो पा रहा है। जाम की समस्या के समाधान के लिए रिस्पना-बिंदाल नदी के ऊपर फोरलेन एलिवेटेड सड़क बनाने की योजना है। रिस्पना नदी पर एलिवेटेड रोड विधानसभा के पास रिस्पना पुल से शुरू होकर राजपुर रोड से सटे नागल पुल तक बनेगी। इसकी लंबाई 11 किलोमीटर है। जबकि बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड पटेलनगर क्षेत्र में लालपुल से शुरू होकर न्यू कैंट रोड के हाथीबड़कला जंक्शन तक बनेगी। इसकी लंबाई 15 किमी है। योजना पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में केंद्र से मिली महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी, सड़क, रेल, रोपवे, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं को मिली गति
मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम