April 1, 2026

जनपद से अन्यत्र स्थानान्तरित हुए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश की विदाई में पुलिस कार्यालय में आयोजित किया गया विदाई समारोह

देहरादून

वर्तमान में जनपद देहरादून मे क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पद पर नियुक्त सन्दीप नेगी के जनपद देहरादून से पुलिस मुख्यालय स्थानान्तरण होने पर पुलिस कार्यालय देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेेश के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संदीप नेगी को स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात/विकासनगर/ऋषिकेश, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के साथ-साथ जनपद में नियुक्त समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

The post जनपद से अन्यत्र स्थानान्तरित हुए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश की विदाई में पुलिस कार्यालय में आयोजित किया गया विदाई समारोह first appeared on MJ.

The post जनपद से अन्यत्र स्थानान्तरित हुए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश की विदाई में पुलिस कार्यालय में आयोजित किया गया विदाई समारोह appeared first on MJ.

You may have missed