March 24, 2026

कैण्ट क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 4 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद

देहरादून

दिनांक 05-09-2025 को वादी रवि मल्होत्रा पुत्र सूरज प्रकाश मल्होत्रा निवासी 132 सैयद मल्होत्रा किशन नगर चौक थाना कैन्ट देहरादून ने कोतवाली कैण्ट पर लिखित तहरीर दी कि कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के ऊपर बने कमरे में घुसकर अलमारी तोडकर ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली कैन्ट पर तत्काल मु0अ0सं0ः 142/2025 धारा: 305(ए)/331(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 07-09-2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चकराता रोड यमुना कॉलोनी भत्ता ग्राउण्ड के पास से चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त जाकिर अंसारी पुत्र इनाम को उपरोक्त घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है, जिस कारण उस पर कई लोगों तथा उसके दोस्तों का काफी उधार चढ गया गया था। अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति तथा खुद पर चढे कर्जे को उतारने के लिये अभियुक्त द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी को अभियुक्त बेचने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

जाकिर अंसारी पुत्र इनाम निवासी -183 सैयद मौहल्ला बिंदाल, थाना कैन्ट, उम्र 45 वर्ष

*बरामदगी विवरण :-*

01: घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी *(अनुमानित मूल्य लगभग 04 लाख रू0)*
2- 3000 /-₹ नगद
3- गणेश जी की पीली धातु की मूर्ति – 01
4- हाथ घड़ी -03

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिन्दाल ,
2- का0 मनोज उप्रेती
3- का0 योगेश कुमार
4- का0 अजय कुमार

The post कैण्ट क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 4 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद first appeared on MJ.

The post कैण्ट क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 4 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद appeared first on MJ.

You may have missed