डीएलएड प्रशिक्षित एवं शिक्षक पात्रता उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती शीघ्र शुरू करने की मांग की है इसी विषय को लेकर कल दिनांक 4/2/2025 दिन मंगलवार को द्विवर्षीय डीएलएड बेरोजगारों ने निदेशालय पहुंच कर माननीय निदेशक जी से शिष्टाचार भेंट की ।
जिसके अंतर्गत सभी बेरोजगारों के द्वारा निदेशक जी के सम्मुख नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती आयोजित करने के साथ साथ अन्य मांगे भी रखी गई । जिसके अंतर्गत माननीय निदेशक जी को बताया गया कि हाल ही में संपन्न हुई भर्ती के बावजूद भी कई दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षक नहीं मिल पाए है , जिस पर निदेशक जी द्वारा सभी बेरोजगारों को सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया
इस अवसर पर इस संगठन के संरक्षक मोहक जी, विकास पाल जी , विवेक कुमार जी, राकेश जोशी जी, विजयपाल सिंह जी,अभिषेक जी, केशव जी ,अवनीश जी सहित अनेक डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार मौजूद रहे

More Stories
धामी सरकार के चार साल में केंद्र से मिली महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी, सड़क, रेल, रोपवे, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं को मिली गति
मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम