देहरादून: कल सांय संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल अपने पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण जी के नेतृत्व में माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी को उनके शासकीय आवास यमुना कॉलोनी पर मिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी मंमगाई द्वारा बताया गया कि 27 तारीख को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए माननीय मंत्री जी का सभी नर्सिंग बेरोजगारों की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया गया
संगठन के मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह कृषाली जी द्वारा बताया गया कि आज एक शिकायती पत्र भी माननीय मंत्री जी को दिया गया जिसमें की कुछ अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी स्थाई निवास और उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल में फर्जी तरीके से पंजीकृत कर चिकित्सा शिक्षा के 1455 नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर चयन हो गया है जिसके लिए आज ज्ञापन दिया गया और इन अभ्यर्थियों की गहन जांच के लिए मंत्री जी से प्रार्थना की गई मंत्री जी द्वारा तुरंत उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो भी शिकायती प्रकरण है उनकी गहनता से जांच कर की नियुक्ति प्रदान की जाए
हमारे संगठन द्वारा पहले भी चिकित्सा स्वास्थ्य के 1564 नर्सिंग अधिकारी की भर्ती में भी कुछ लोगों की शिकायत मंत्री जी से की थी उनमें से 3 लोगों के स्थाई प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है जिनकी नियुक्ति निरस्त भी कर दी गई है और उन पर राजस्व विभाग द्वारा केस भी दर्ज कर दिया गया है हमारे संगठन को लगातार नर्सिंग बेरोजगारों की ओर से लिखित शिकायत मिल रही है जिस कारण आज संगठन ने ज्ञापन दे कर कड़ी कार्यवाही की मांग की हैं आज ज्ञापन देने वालों में शैलेश राणा प्रदेश उपाध्यक्ष, अंकित भट्ट प्रदेश सचिव,प्रियंका सेमवाल कोषाध्यक, प्रभा नेगी, मोनिका रावत, शर्मिला सकलानी, प्रीति, आरती, विकास पुंडीर, गणेश रांगड, प्रमोद चमोली, आशुतोष पुरसोडा, विकाश रावत, आयुष आदि उपस्थित रहे

More Stories
मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश