March 29, 2026

प्रीतम सिंह का जन्मदिन, कांग्रेस नेताओं ने ऐसे मनाया

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री, और चकराता विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय प्रीतम सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीदेव सुमन नगर स्थित पार्षद संगीता गुप्ता के कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर समाज सेवा और कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा ने कहा कि श्री प्रीतम सिंह का जन्मदिन को “जरूरतमंद जनसेवा” के रूप में मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्दियों के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कंबल वितरण के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सेवा भावना को प्रकट किया

इस अवसर पर विधायक श्री प्रीतम सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से जनता के जीवन को बेहतर बनाना है। जरूरतमंदों की सहायता करना हमारी प्राथमिकता है, और ऐसे कार्यक्रम हमें समाज के साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनते ही मलिन बस्तियों के नियमितीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। श्री प्रीतम सिंह ने जोर देकर कहा कि मलिन बस्तियों में रहने वाले लोग वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी स्थिति को सुधारना और उन्हें स्थायित्व प्रदान करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य एजेंडा रहेगा।

श्री लाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता समाज की सेवा के लिए समर्पित है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। उपस्थित लोगों ने आदरणीय श्री प्रीतम सिंह जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु व स्वास्थ्य की कामना की।

पूर्व विधायक राजकुमार नें कहा यह कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, बल्कि कांग्रेस पार्टी के जनसेवा के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता को भी उजागर करता है। विधायक प्रीतम सिंह जी का मलिन बस्तियों के नियमितीकरण का आश्वासन जनता के लिए उम्मीद की एक किरण है और कांग्रेस पार्टी के सामाजिक कल्याण के दृष्टिकोण को और मजबूती प्रदान करता है।

इस दौरान प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, पार्षद संगीता गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल प्रताप सिंह (लक्की), शाहिद खान, यूनुस खान, गुच्छन भाई, तस्लीम, सतीश, बसंती थापा, सरोज सैनी, आशिमा खन्ना, महजबी खान, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमनदीप सिंह बत्रा, राकेश पंवार, डॉ दिनेश पुंडीर आदि मौजूद रहे