मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ बेरीनाग के *एक* परिवार के साथ हुई घटना का संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार को पूरी घटना के विस्तृत जाँच के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने के कड़े निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने कहा कि पूरी घटना को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। जांच में दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पिथौरागढ़ के युवक ने हल्दूचौड़ में खुदकुशी
कर ली थी। पिथौरागढ़ तक बेटे के शव ले जाने के लिए एक परिवार के पास पैसे नहीं थे। एंबुलेंस चालकों ने 10 से 12 हजार रुपये तक की मांग कर दी।
ऐसे में परिवार ने अपने गांव के बोलेरो चालक को बुलाया और शव को बोलेरो की छत पर बांधकर पिथौरागढ़ ले गए।
*इस घटना के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अधिकारियों ने बताया कि इस बात के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि राज्य में कहीं भी इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृति दुबारा न हो।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार