खटीमा
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर, चकरपुर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया व सभी श्रद्धांलुओं एवं प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनायें दी।
मुख्यमंत्री ने वनखण्डी महादेव मन्दिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया व पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-शान्ति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा की वनखण्डी महादेव मन्दिर में बड़ी संख्या श्रद्धांलुओं का आवागमन होता है, इसीलिए कार्ययोजना बना कर मन्दिर को विकसित किया जायेगा।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मन्दिर समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
The post मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर किया शुभारम्भ, सभी श्रद्धांलुओं एवं प्रदेश वासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनायें first appeared on MJ.
The post मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर किया शुभारम्भ, सभी श्रद्धांलुओं एवं प्रदेश वासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनायें appeared first on MJ.

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ
पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून द्वारा पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा