उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने वाला है। 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इस बार चार धाम यात्रा को लेकर के अभी से है करीब 15 लाख से ऊपर लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर रखा है ।
इस बार चार धाम यात्रा को लेकर के यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा रहने वाली है । चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए संबंधित सभी विभाग लगातार काम कर रहे है
चार धाम यात्रा को लेकर के पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि चार धाम यात्रा की तैयारी जनवरी से कर रहे हैं और इसके लिए तीन एजेंसियां काम कर रही हैं । उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल तक सड़क से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी