देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक गरीब एवं असहाय परिवार के सदस्य मंत्री जोशी से मिलने पहुँचे और उन्होंने अपने बुजुर्ग दिव्यांग परिजन की कठिन परिस्थितियों से अवगत कराया। परिवारजनों ने दिव्यांग बुजुर्ग के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का मंत्री गणेश जोशी से आग्रह किया।
परिवार की पीड़ा को समझते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर ही नीला 60 वर्ष बुजुर्ग दिव्यांगजन ब्रह्माखाला निवासी को व्हीलचेयर प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने परिवार की आवश्यकता को देखते हुए रसद सामग्री एवं कंबल भी उपलब्ध कराए।
मंत्री गणेश जोशी की इस मानवीय पहल से परिवारजनों के चेहरे पर खुशी और राहत दिखाई दी। सहायता मिलने पर परिवार के सभी सदस्यों ने मुस्कान के साथ “थैंक्यू मंत्री जी” कहते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय परिवार के दिव्यांग बुजुर्ग को व्हीलचेयर की भेंट first appeared on MJ.
The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय परिवार के दिव्यांग बुजुर्ग को व्हीलचेयर की भेंट appeared first on MJ.

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग की हौसला अफज़ाई
बिरिया मझोला खटीमा में स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवम् पुरुस्कार वितरण समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट में हाथ भी आजमाए
एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, जनभागीदारी, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और संतुलित विकास पर हुआ व्यापक मंथन