देहरादून
आज अपनी मांगों को लेकर कतिपय संगठनों द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए उन्हें ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखने के निर्देश दिए गए थे।
प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगो के आने तथा इस दौरान अपनी मांगों को लेकर उनके द्वारा अपना आक्रोश जताते हुए पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की का प्रयास किया गया, परंतु डयूटी पर मौजूद समस्त पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियो द्वारा संयमित होकर पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया, धरना प्रदर्शन ड्यूटी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा किये गए संयमित व्यवहार के लिए सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार संयमित व अनुशासित रहते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
The post धरना प्रदर्शन ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को एसएसपी देहरादून द्वारा किया गया ब्रीफ, ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखने के दिये निर्देश first appeared on MJ.
The post धरना प्रदर्शन ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को एसएसपी देहरादून द्वारा किया गया ब्रीफ, ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखने के दिये निर्देश appeared first on MJ.

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार