देहरादून। भाजपा ने जनपद पौड़ी और रानीखेत जिले मे 2 कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किये हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर रानीखेत में दीप भगत और पौड़ी में कमल किशोर रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी तथा रानीखेत की अध्यक्ष लीला विष्ट अध्यक्ष नगर पंचायत भिकियासैण से पार्टी प्रत्याशी है। संगठन कार्य प्रभावित ना हो इसलिए उनके स्थान पर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार