उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लूट के अनेक अपराधों के मोस्ट वांटेड फुरकान की एनकाउंटर में गोली लगने के पश्चात हुई गिरफ्तारी
पैगा क्षेत्र में कुख्यात से हुई पुलिस मुठभेड़।
थाना आईटीआई और जसपुर के लूट मुकदमों में चल रहा था वांटेड।
बिजनौर ,मुरादाबाद, रामपुर उधम सिंह नगर में कुख्यात फुरकान पर अनेक डकैती, लूट ,चोरी ,हत्या के प्रयास और गैंगस्टर जैसे जघन्य धाराओं के दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस के लिए बना हुआ था चुनौती।
एक दर्जन के करीब डकैती, अनेक लूट ,हत्या के प्रयास चोरी गैंगस्टर सहित 30 से अधिक मुकदमों का है वृहद आपराधिक इतिहास ।
शातिर अपराधी अनेकों बार कई मामलों में जेल में रहने के कारण सर्विलेंस और पुलिस से गिरफ्तार होने से बचने के नुस्खों से अपने गैंग को समय-समय पर करता रहता था अपडेट।
गैंग के तीन अन्य अभियुक्त जनपद बिजनौर में पुलिस मुठभेड़ के पश्चात कुछ दिन पूर्व हो चुके हैं गिरफ्तार।
मुठभेड़ स्थल एवं सरकारी अस्पताल काशीपुर जाकर मणिकांत मिश्रा, एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा लिया गया स्थिति का जायजा।
दुस्साहसिक अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा दी गई शाबाशी

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार