देहरादून राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज के ot इमरजेंसी भवन के चौथे तल पर एक युवक चढ़ गया है जो की कूदने की धमकी दे रहा है महत्वपूर्ण बात यह है जानकारी के मुताबिक युवक की कुछ इलाज संबंधी कागजात और एक मोबाइल गायब हुआ है जिससे वह नाराज है मौके पर फायर ब्रिगेड व बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी भेजा गया है लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं है और बार-बार कूदने की धमकी दे रहा है

दून मेडिकल कॉलेज की छत पर चढ़कर हंगामा करने वाले शख्स को 2 घंटे के ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर छत की बालकनी से नीचे उतार दिया है । हंगामा करने वाला युवक लखीमपुर का रहने वाला है और यहाँ घूमने के लिए आया था अस्पताल में किसी ने उसका मोबाइल चुरा लिया था जिसके बाद उसने जमकर यह हंगामा किया । फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति