चार मंजिला दुकान में सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि सारा सामान जलकर राख हो गया
रुद्रपुर के विधवानी मार्केट में स्थित नागपाल इंटर प्राईजेज में सुबह अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने चार मंजिला दुकान के सभी फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। फायर विभाग और सिडकुल की आठ गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन तब तक चार मंजिला दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। आग दुकान के बेसमेंट में पहुंचने की भी आशंका है।
फिलहाल टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को दूसरे मकानों की छत पर जाना पड़ा। मौके पर व्यापारियों की भारी भीड़ जमा है। ये दुकान सतीश नागपाल निवासी सिविल लाइन्स की है। इसमें इलेक्ट्रिक संबंधी समान बेचा और सप्लाई किया जाता था। आग से भारी नुकसान होने की संभावना है

More Stories
मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकाला गया 60 किलोग्राम शहद
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार