देहरादून
दिनांक 22/4/2026 को वादी निवासी विकासनगर द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को साकिब पुत्र साबिद निवासी विकासनगर द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले जाने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर कोतवाली विकासनगर पर दी गई। तहरीर के आधार पर *कोतवाली विकासनगर पर तत्काल मु0अ0सं0 -128/2026 धारा 137(2)/61(2) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम मे प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की बरामदगी हेतु कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग के घर तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी करने पर अभियुक्त की लोकेशन चण्डीगढ में पाई गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त साकिब पुत्र साबिद निवासी जीवनगढ , डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 19 वर्ष को चण्डीगढ से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से अपहर्ता को बरामद किया गया। अपहर्ता ने अपने बयानों में अभियुक्त द्वारा उसे बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर अपने साथ लाने तथा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की बात बताई गई। जिसके आधार पर अभियोग में धारा 64 बीएनएस तथा 5/6 पोक्सो एक्ट की बढोतरी की गई।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* साकिब पुत्र साबिद निवासी जीवनगढ , डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 19 वर्ष
*पुलिस टीम*
01- उ0नि0 संदीप पंवार चौकी प्रभारी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर
02- का0 ब्रजपाल सिंह
The post नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, सीएम धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं