मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने वाला संविधान देश को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से हमारा देश सशक्त बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें समाज में समान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्गों के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, सिद्धांत और विचार आज भी हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें डॉ. अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्र के विकास में सहयोगी बनना होगा।
The post डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री first appeared on MJ.
The post डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री appeared first on MJ.

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की, अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का किया निरीक्षण